किसानों को जैविक खादों का महत्व बताया

ऋषिकेश। नमामि गंगे अभियान के तहत आईसीसीओए के सौजन्य से किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने किसानों को जैविक खादों से उत्पादन में होने वाली वृद्धि संबंधित जानकारियां दीं। बुधवार को रायवाला पंचायत घर में आईसीसीओए के प्रोजेक्ट मैनेजर के दिशा निर्देशन में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आकांक्षा रतूड़ी ने किसानों के साथ बैठक की। उन्होंने किसानों को जैविक खेती से होने वाले लाभ बताए। जैविक खेती का उत्पाद हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। फसल उगाने के लिए हमें गोबर की खाद, हरी खाद, कम्पोस्ट खाद आदि का ही प्रयोग करना चाहिए। किसानों में अच्छी से अच्छी व तेजी से फसल उगाने की होड़ के कारण उत्पादों की गुणवत्ता में कमी आई है। जैविक खेती से भूमि की उपजाऊ क्षमता बढ़ती है और इसके लिए पानी की आवश्यकता भी कम होती है। साथ ही बाजार में भी जैविक उत्पादों की भारी मांग है। मौके पर जयानंद डिमरी, संदीप खंतवाल, भगवती पोखरियाल, गजेंद्र पोखरियाल, राजेन्द्र पांडेय, मंगलानंद नौटियाल, हेमंत भट्ट, तुलसी पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *