गुलदार ने गाय और बछिया को मारा

श्रीनगर गढ़वाल

कीर्तिनगर ब्लॉक के पाटाखाल गांव में गुलदार ने गाय और बछिया को मार डाला। स्थानीय संजय उनियाल ने बताया कि रविवार रात गुलदार रामस्वरूप उनियाल की गोशाला में घुस गया। सुबह जब वह गाय को चारा देने गए तो गाय का शव पड़ा हुआ था, जबकि बछिया गायब मिली। उन्होंने वन विभाग से पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वन दरोगा एसपी बडोनी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर मुआवजे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *