जगह-जगह पर बंद राजमार्ग खुलने का इंतजार करते रहे यात्री

श्रीनगर गढ़वाल

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग रुद्रप्रयाग से श्रीनगर और श्रीनगर से ऋषिकेश के बीच जगह-जगह राजमार्ग बंद होने की सूचना पर वाहनों चालकों ने अपने वाहन सुरक्षित स्थानों पर खड़े कर दिये। तीर्थ यात्रा पर आये यात्रियों को सुबह से लेकर शाम तक श्रीनगर में जगह-जगह आसरा लेकर राजमार्ग खुलने का इंतजार करते रहे। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से सभी यात्रियों को श्रीनगर में रूकने की अपील की। वहीं लोकल लोगों को राजमार्ग बंद होने के कारण श्रीनगर में ही फंसना पड़ा। श्रीनगर पेट्रोल पंप के पास यात्री बारिश होने पर सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। यात्रियों ने बताया कि ऋषिकेश से देवप्रयाग के बीच पहुंच चुके थे तो आज श्रीनगर की ओर पहुंचे तो आगे राजमार्ग बंद होने की सूचना मिली तो सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। इधर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि कुछ लोग जो ऋषिकेश से आगे की ओर आ चुके थे, वहीं यात्री यहां ठहरे है। इसके बाद ज्यादा यात्री नहीं पहुंचे है। श्रीनगर में होटल लॉज पर्याप्त मात्रा है। यात्रियों को ठहरने की कोई दिक्कत अभी तक नहीं आयी। जबकि यात्रियों को बारिश को देखते हुए श्रीनगर में ही रूकने की लगातार अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *