20जुलाई को श्रीनगर में कांग्रेस की स्वाभिमान न्याय यात्रा
श्रीनगर गढ़वाल। कांग्रेस की स्वाभिमान न्याय यात्रा श्रीनगर गढ़वाल में पहुंचने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पीसीसी सदस्य बीरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान पीसीसी सदस्य बीरेंद्र सिंह नेगी व नगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल ने कहा है कि श्रीनगर में 20 जुलाई को होने वाली कांग्रेस की स्वाभिमान न्याय यात्रा के दौरान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व अंकिता भंडारी के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस जनता के बीच जाकर न्याय की गुहार लगाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर हत्याकांड के सारे सबूतों को नष्ट किया गया। आज तक वीआईपी के नाम को सार्वजनिक नहीं किया गया। बैठक में बैठक में पूनम तिवारी, बलवीर सिंह दानू, संजय भाई फौजी, सूरज नेगी, लाल सिंह नेगी, विजय रावल, बिनोद मैठाणी, परवेज अहमद, मोहित राणा, शिप्रा डोभाल, यशोदा, सुधा तिवारी आदि मौजूद रहे।
