जांच में फर्जी निकला पत्नी को बंधक बनाने का मामला

रुड़की

ईंट भट्टा संचालक की ओर से पत्नी को बंधक बनाने का मामला जांच में फर्जी निकला। भट्टा संचालक और मजदूर में लेनदेन का मामला था। जिसको लेकर मजदूर ने फर्जी सूचना पुलिस को दी थी। मुजफ्फरनगर निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी को शिकायत कर बताया था कि नगला इमरती के पास एक ईट का भट्टा है। भट्टे पर वह अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करता है। कुछ समय पूर्व भट्ठा संचालक ने पत्नी को बंधक बना लिया। विरोध पर गाली गलौज कर मारपीट की गई। बताया कि बाइक भी भट्ठा संचालक के कब्जे में है। शिकायत पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। इसके बाद जांच में पता चला कि भट्टा संचालक और मजदूर के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद है। पत्नी को बंधक बनाने की फर्जी सूचना मजदूर की ओर से दी गई थी। सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि पत्नी को बंधक बनाने का मामला फर्जी है। मजदूर और भट्टा संचाल के बीच लेनदेन को लेकर विवाद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *