बागपत के युवक से तमंचा और दो कारतूस मिले

 

रुड़की। पुलिस ने यूपी के बागपत निवासी युवक से देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। आरोपी को बुधवार सुबह न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। शहर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। संदिग्ध की गतिविधियां बढ़ने के अलावा अपराधी शहर का रूख करने लगे हैं। पुलिस को सूचना मिली कि एसडीएम चौक के पास संदिग्ध खड़ा है। सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार, कांस्टेबल लईक अहमद, गुलशन नेगी और विकास त्यागी ने संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ लिया। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बल्लू पुत्र खालिद निवासी रहमानी मस्जिद मोहल्ला मुगलपुरा बागपत के पास से देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में बल्लू ने बताया कि वह एसडीएम चौक के पास आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। लेकिन उससे पहले की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *