दुर्गम क्षेत्रों से आते हुए कार्मिकों को परेशानी

रुद्रप्रयाग। दुर्गम पोलिंग बूथों से आने के दौरान पोलिंग पार्टियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बार मतदान का समय शाम 6 बजे होने के कारण पोलिंग पार्टियों को गंतव्य तक आने में और देरी हो गई। अंधेरा होने के कारण उन्हें रास्तों में परेशानी हुई। केदारनाथ विधानसभा के तलसारी पोलिंग बूथ से लौटते हुए पोलिंग पार्टी को रास्ते में फंसने जैसी नौबत आई। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और पोलिंग पार्टी को सकुशल सड़क तक पहुंचाया। ऐसे ही तोषी, त्रियुगीनारायण और गौंडार की टीमों को भी अंधेरे के कारण दिक्कतें हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *