दुर्गा महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित
अल्मोड़ा। दुर्गा महोत्सव समिति चौघान पाटा की एक आम बैठक आगामी नवरात्रि के सम्बन्ध में हुई। बैठक में वर्ष 2023 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से दिनकर भट्ट को दुर्गा महोत्सव का अध्यक्ष चुना गया वहीं महासचिव पद के लिए सभी ने पूर्व में रहे मनीष जोशी के नाम की संस्तुति की। उपसचिव आशीष भारती एवं गौरव को बनाया गया। बैठक में पिछले वर्ष की आय और व्यय का विवरण कोषाध्यक्ष गोविंद बल्लभ जोशी ने रखा। बैठक में इस वर्ष एक संयुक्त सचिव का पद सृजित किया गया जिसमें सर्व समिति से धीरज शाह को मनोनीत किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि नवरात्रि कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए प्रथम नवरात्र की प्रातः 9:00 बजे से चौघानपाटा से सिद्ध नौला थाना बाजार तक कलश यात्रा का आयोजन होगा। सायंकालीन वेला पर क्षेत्रीय एवं बाहर के कलाकारों द्वारा भजन संध्या, नृत्य नाटिकाओं आदि का आयोजन किया जाएगा। अष्टमी के दिन संध्याकालीन आरती के साथ-साथ छप्पन भोगों का महाभोग एवं दीपोत्सव के रूप में अष्टमी को मनाया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय कलाकारों के द्वारा देवी माता की सुंदर प्रतिमा बनाई जा रही है। बैठक में आयोजन को भव्य रूप देने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग का हिस्सेदारी हेतु रूपरेखा बनाई गई।
