कोरोना संक्रमित यूपी के सीएम योगी के लिए उज्जैन में मिर्ची यज्ञ

उज्जैन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बगलामुखी मंदिर में मिर्ची यज्ञ शुरू किया गया है. यह यज्ञ 9 दिनों तक चलेगा. नाथ सम्रदाय से ताल्लुक रखने वाले संत योगी के कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य कामना के लिए उज्जैन के बगलामुखी मंदिर में मिर्ची यज्ञ कर रहे हैं. भैरवगड़ मार्ग पर मां बंगला मुखी मंदिर के इस यज्ञ में तिल्ली, खड़ी लाल मिर्च, घी, नमक, सरसो तेल आदि का प्रयोग किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे. जिसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है. वहीं, उनके लिए एसजीपीजीआई के राजधानी कोविड हॉस्पिटल में बेड भी आरक्षित कर दिया गया है. अगर जरूरत पड़ती है तो उन्हें वहां पर भर्ती कराया जाएगा।
उज्जैन भरथरी गुफा और मां बगलामुखी मंदिर के गादीपति पीर योगी रामनाथ ने बताया कि यह यज्ञ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहतर स्वास्थ्य के लिए किया जा रहा है. 9 दिनों तक चलने वाले इस यज्ञ में कई किवंटल खड़ी लाल मिर्च का प्रयोग किया जाएगा. योगी रामनाथ ने बताया कि ऐसे यज्ञ किसी के बेहतर स्वास्थ्य और जनकल्याण कामना के लिए किए जाते हैं।
भारत में बेकाबू कोरोना की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 2 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में लॉकडाउन भी लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *