मतदान से पहले प्रधान प्रत्याशी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में गुरुवार रात एक गांव के प्रधान पद के प्रत्याशी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है. शांति व्यवस्था के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यूपी के सुल्तानपुर के थाना इलाके के मुनिपुर गांव की घटना है. अमरदेव गौतम चांदा थाना क्षेत्र के फार्मापुर ग्राम सभा के प्रधान प्रत्याशी थे. बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को वो पड़ोस के मुनिपुर गांव में किसी व्यक्ति से मिलने के लिए पहुंचे थे।
आरोप है कि वहां उनका व्यक्ति से बातचीत के दौरान किसी बात पर झगड़ा हो गया. जिसके बाद अमरदेव गौतम पर लाठी और डंडों से हमला कर दिया गया. इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और गंभीर हालत में उनको जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया. लहूलुहान हालत में अमरदेव ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. अस्पताल पहुंचने पर उनको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. घटना के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है. मामले में अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. जिले में तीन दिन बाद 19 अप्रैल को मतदान होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *