एकजुट होकर हक के लिए संघर्ष करें किसान

हरिद्वार। जमालपुर स्थित कृष्णा एनक्लेव में भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष इरशाद अली के नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के संस्थापक एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरिफ राजपूत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 सालों के बाद भी किसानों की दशा और दिशा में सुधार नहीं हुआ है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार किसानों को लेकर उदासीन नजर आ रही है। ऐसे में किसानों को एकजुट होकर अपने हक के लिए संघर्ष करना होगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी पाल, राष्ट्रीय सलाहकार चौधरी यशपाल सिंह, जिला संयोजक राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, डा. विजेंद्र चौहान, विनोद कुमार, शाहनवाज शाह, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, शहीद हसन, मुकेश कुमार, साकिर, आरिफ अंसारी, सरफराज प्रधान, पवन त्रिपाठी, विकास कुमार, नाजिम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *