राहुल गांधी से पूछताछ पर जताई नाराजगी

हरिद्वार। देवपुरा स्थित कार्यालय पर अम्बरीष कुमार विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर राहुल गांधी से पूछताछ को लेकर नाराजगी जतायी। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि राजनीतिक बदले की भावना से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है।
मंच के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को घेरने का प्रयास कर रही है। पार्षद राजीव भार्गव एवं पूर्व पार्षद अमन गर्ग ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है किंतु पराजित नहीं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मपाल ठेकेदार ने कहा कि कांग्रेस इसका सड़कों पर उतर कर विरोध करेगी। बैठक में अशोक टंडन, सोम त्यागी, शहाबुद्दीन अंसारी, वरुण बालियान इसरार सलमान, मुकुल जोशी, सत्यम शर्मा, सुभाष घई, राजेंद्र चोटैला, नरेश चनियाना, हरीश शेट्टी, देवाशीष भट्टाचार्य, प्रदीप त्यागी ,संजय वाल्मीकि, विजय प्रजापति, अनंत पांडे, मुन्ना मास्टर, रिंकू शर्मा, अमन यादव, प्रिंस शर्मा, अर्जुन कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *