स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने 11.28 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों पर एनडीपीएस ऐक्ट में केस दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक अवैध रूप से शराब ब्रिकी और मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। अभियान के तहत गुरुवार शाम को पुलिस ने चंद्रभागा नदी के पास दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में घूमते पाया। जिस पर पुलिस ने उनसे पूछताछ की। इस दौरान उनके पास से स्मैक बरामद हुई है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि उनकी पहचान विनोद मस्सी पुत्र राजू मस्सी, निवासी टीएचडीसी कॉलोनी और सुरेंद्र साहनी पुत्र रामप्रीत साहनी, निवासी न्यू त्रिवेणी कॉलोनी, चंद्रेश्वरनगर, ऋषिकेश के रूप में हुई है। बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेजा गया है।
