सेल्फी प्वाइंट के जरिए लोगों को स्वच्छता के लिए कर रहे जागरूक

 

ऋषिकेश। अपने शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नंबर-1 रैंक मिले, इसके लिये स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन ने अनूठी पहल की है। फाउंडेशन की टीम लोगों को स्वच्छता सेल्फी प्वाइंट के जरिए जागरूक कर वोटिंग करवा रही है। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में इन दिनों स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 चल रहा है। जिसके लिए वोटिंग की जा रही। इसमें कुछ सवालों के जवाब नागरिक को देने होते है, जिसके बाद शहर को रैंक मिलता है। यहां स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन संस्था अपनी टीम के साथ लोगों को वोटिंग करने को लेकर जागरूक कर रही है। इसके लिए बैनर, पोस्टर, पंप्लेट्स सहित स्वच्छता सेल्फी प्वाइंट का सहारा लिया जा रहा है। फाउंडेशन के डायरेक्टर विजय शंकर राय और रोहित राय ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में अपने शहर को नंबर-1 रैंक मिल सके, इसको लेकर जगह जगह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में अधिक से अधिक वोटिंग करें और शहर को पहला रैंक दिलाएं। अधिशासी अधिकारी मंजु चौहान ने कहा कि गंगा किनारे बसे इस शहर की पहचान विश्व में है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को वोट डलना चाहिए, तभी हम नंबर-1 रैंक हासिल कर पायेंगे। अभियान में वॉलंटियर्स मंजु गुसाईं, प्रियंका मदवान, अनूप, हरीश, अरुण, अमित, सुनील आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *