पालीटेक्निक भवन निर्माण भूमि पूजन के साथ शुरू
नई टिहरी।
क्षेत्रीय विधायक डा. धन सिंह नेगी ने पालीटेक्निक नई टिहरी के नव भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस मौके पर विधायक डा. नेगी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पालीटेक्निक भवन निर्माण के लिए 5 करोड़ 90 लाख की राशि स्वीकृत कर सौगात दी है। जल्द ही भवन का निर्माण लोकार्पण किया जायेगा, ताकि पालीटेक्निक के छात्र-छात्राओं को सुविधा मिल सके। इस मौके पर दुग्ध संघ अध्यक्ष जगतम्बा बेलवाल, प्रधान शैला नेगी, प्रधान बुडोगी सुलोचना चौहान, प्रधान नवाघर पूनम पंवार, प्रधान महड़ हर्षमणि भट्ट, प्रधान डोबरा सुरेंद्र चमोली, बीडीसी मेंबर शिव सिंह सजवाण, मुना भट्ट, रेणु चौहान, सरपंच हरि सिंह पुण्डीर, भाजपा मंडल महामंत्री भूपेंद्र चौहान, बलबीर नेगी, गजेंद्र तोपवाल, लक्ष्मी डोभाल, शांति नेगी, किशोर सिंह नेगी, दिनेश चमोली, जसपाल नेगी, जयपाल राणा, गोपाल नेगी, करण डोभाल, दारा सिंह चौहान, रेखा नेगी, कपूर सिंह नेगी, गोपाल चमोली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
