व्यापार मंडल चकराता ने किया पर्यावरण मित्रों को सम्मानित
विकासनगर।
चालदा महासू महाराज की मोहना से समाल्टा की यात्रा के दौरान चकराता में हुए कार्यक्रम में सफाई व्यवस्था संभालने वाले पर्यावरण मित्रों को व्यापार मंडल चकराता की ओर से सम्मानित किया गया। आज सुबह शहीद चौक पर व्यापार मंडल अध्यक्ष केशर चौहान और अन्य व्यापारियों ने सफाई कर्मियों को नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। छावनी परिषद चकराता के पूर्व सभासद आनंद राणा ने कहा कि महाराज की यात्रा के दौरान हजारों लोगों की भीड़ यहां से गुजरी। जगह-जगह पुष्प वर्षा और प्रसाद वितरण के चलते काफी गंदगी भी हुई थी। लेकिन सफाई कर्मियों ने यात्रा आने से पूर्व और यात्रा के बाद बेहतरीन तरीके से पूरे क्षेत्र को साफ रखा जो सराहनीय है। इस मौके पर व्यापार मंडल सचिव अमित अरोड़ा, उपाध्यक्ष अनिल चांदना, पूर्व उपाध्यक्ष चंदन रावत, पूर्व सभासद आनंद राणा, कमल रावत, सफाई कर्मी लक्ष्मी, विक्की, अनूप, अक्षय आदि मौजूद रहे।
