बांध प्रभावित लोहारी के ग्रामीणों ने जुड्डो में आक्रोश रैली निकाली

विकासनगर।

व्यासी बांध परियोजना में रविवार से पानी भरे जाने के खिलाफ बांध प्रभावित लोहारी गांव के ग्रामीणों ने जुड्डो में आक्रोश रैली निकाली। बांध परियोजना स्थल में घुस रहे ग्रामीणों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका। जहां पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक विस्थापितों का पुनर्वास नहीं किया जाता तब तक बांध परियोजना की झील में पानी नहीं भरने दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने जुड्डो बाजार में जनाक्रोश रैली निकाली। रैली में ग्रामीणों ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।ग्रामीणों ने कहा कि सरकार ने पंद्रह दिसंबर तक आपत्तियां मांगी हैं। कहा कि एक तरफ सरकार पंद्रह दिसंबर तक बांध विस्थापितों से आपत्ति मांग रही है दूसरी तरफ रविवार 28 नवंबर से बांध परियोजना के गेट बंद कर झील में जलभराव शुरू कर रही है। प्रदर्शनकारियों में नरेश चौहान, सुखपाल तोमर, रमेश चौहान, संदीप तोमर, भरत सिंह, कुम्पाल चौहान, दिनेश तोमर, ब्रह्मी देवी, चन्दा चौहान, आशा चौहान, अमिता तोमर, रेखा चौहान, प्रमिला चौहान, शर्मिला तोमर आदि उपस्थित रहे। कोतवाल विकासनगर रविंद्र शाह ने कहा कि परियोजना स्थल पर जाने से गांव वालों को रोक दिया गया है। कहा कि बांध परियोजना में रविवार को पानी रोका जाना है। पर्याप्त फोर्स मौके पर मौजूद रहेगी। किसी तरह का व्यवधान नहीं होने दिया जाएगा। कोतवाल ने ग्रामीणों से भी संयम बरतने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *