उत्तराखंड में कोरोना के 27 नए संक्रमित, एक मरीज की मौत

देहरादून

उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 27 नए मरीजमिले हैं। जबकि, 31 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इसके साथ एक्टिव केस की संख्या 150 रह गई है। पिछले 24 एम्स ऋषिकेश में एक कोरोना मरीज की जान गई है। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 2.42% है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 1,03,978 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 99,734 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 95.92% है। वहीं, इस साल अब तक 330 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में देहरादून में 8 कोरोना केस मिले हैं। बागेश्वर में 1, हरिद्वार में 2, नैनीताल में 14 और उधम सिंह नगर में 2 कोरोना मरीज मिले हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में आज कोई भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया है।
वैक्सीनेशन: प्रदेश में मंगलवार को 8,383 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 86,82,458 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 4,55,344 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है। जबकि 5,31,762 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *