अल्मोड़ा के ऋषभ ने 94 परसेंटाइल से पास की जेईई मेंस परीक्षा
अल्मोड़ा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जेईई मेन 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिसमें नगर के रानीधारा निवासी ऋषभ तिवारी पुत्र नवीन चंद्र तिवारी ने 94 परसेंटाइल प्राप्त की। ऋषभ ने हाईस्कूल में भी 93 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने बताया कि बिना किसी कोचिंग के खुद घर पर परिश्रम कर उन्होंने यह परिणाम हासिल किया है। ऋषभ की माता कमला तिवारी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में अध्यापिका है। ऋषभ की इस सफलता पर परिजनों, एल एम तिवारी, दिनेश तिवारी, विजय तिवारी, गौतम तिवारी व जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
