भातखंडे अल्मोड़ा के पूर्व छात्र का खजुराहो नृत्य समारोह में नृत्य के लिए हुआ चयन

अल्मोड़ा

भातखंडे संगीत महाविद्यालय के पूर्व छात्र शैंकी सिंह का 20 से 26 फरवरी तक होने वाले खजुराहो नृत्य समारोह में डांस के लिए चयन हुआ है। शैंकी सिंह कथक कला की बारीकियों और सूक्ष्मताओं में माहिर हैं। उन्होंने 07 वर्ष की कम आयु में ही एक नर्तक बनने के लक्ष्य के प्रति स्वयं को समर्पित कर दिया। उन्होंने चंचल तिवारी से कथक में अपना प्रारंभिक प्रशिक्षण भातखंडे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय अल्मोड़ा से प्राप्त किया। उनके मार्गदर्शन में मेधावी ढंग से अपना विशारद और निपुण पूरा किया। इसके साथ ही, उन्होंने भरतनाट्यम, भारतीय लोक नृत्यों में विशारद के साथ-साथ मयूरभंज छाऊ में डिप्लोमा भी पूरा किया।। कथक में उन्हें अपनी मूल भाषा और संस्कृति के साथ प्रतिध्वनि मिली, जिसने उन्हें और अधिक गहराई तक शोध करने के लिए प्रेरित किया। शैंकी सिंह के चयन होने पर भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय, अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य डॉ चन्द्र सिंह चौहान, शिक्षिका चंचल तिवारी तथा समस्त अध्यापक एवं कर्मचारियों ने हर्ष जताया है एवं बधाईयां प्रेषित की हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *