नेशनल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता हेतु 200 पहलवानों के कराया रजिस्ट्रेशन


हल्द्वानी। उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर प्रस्तावित दो दिनी नेशनल चैंपियनशिप शुरू हो गई है। शुक्रवार को पहले दिन अलग-अलग राज्यों के करीब 200 पहलवानों ने रजिस्ट्रेशन कराया। फेडरेशन कप नाम की इस नेशनल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सीनियर मेंस एंड वुमेंस बॉडी बिल्डिंग और फिजिक इवेंट आयोजित किया जाएगा। जिसमें दमखम दिखाने के लिए देशभर के करीब 600 बॉडी बिल्डर्स ने इच्छा जताई थी। हल्द्वानी के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित चैंपियनशिप में शुक्रवार को महाराष्ट्र के 16, दिल्ली के 15, हिमाचल, कर्नाटक के 2-2, चंडीगढ़ के 11, असम के 6, तेलंगाना के 3, तमिलनाडु, झारखंड, हरियाणा के 9-9, मणिपुर के 5, अरुणाचल प्रदेश का 1, मध्यप्रदेश, सिक्किम के 5-5, गुजरात के 4, बिहार के 2, राजस्थान के 13, पंजाब के 12, गोवा के 16 समेत कई अन्य राज्यों के पहलवानों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया। शनिवार को सभी प्रतिभागी खिताब जीतने के लिए जोर लगाएंगे। इस मौके पर अध्यक्ष रमेश शर्मा, महासचिव मुकेश पाल, सुरेश भंडारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *