अराजक तत्वों के आतंक से लोग परेशान
हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव में अराजक तत्व लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। शाम से लेकर देर रात तक युवकों के हुड़दंग से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय धर्मानंद पांडे, रविंद्र बोहरा और नवीन जोशी ने बताया कि शाम होते ही अराजक तत्व गाली गलौज शुरू कर देते हैं। विरोध करने पर लोगों के साथ अभद्रता की जाती है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जा रही है।
