पटवारी चौकियों और गल्ला दुकानों का किया निरीक्षण

पौड़ी। तहसलीदार पौड़ी ने पटवारी चौकी और सस्ता गल्ला की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार ने संबंधित राजस्व उप निरीक्षकों तथा सस्ता गल्ला विक्रेताओं को निर्देश दिए कि आम लोगों लाभ मिले ऐसी कार्ययोजना बनाकर काम किया जाए। राशन विक्रेताओं को रेट लिस्ट चस्पा करने के लिए कहा गया। शुक्रवार को तहसीलदार पौड़ी ने पटवारी चौकी पैडूलस्यूं -3 में अनियमितता पाई जाने पर तहसीलदार सुशीला कोठियाल ने नाराजगी जताई। और समय-समय पर क्षेत्र का निरीक्षण करने और उसकी जानकारी पंजिका में दर्ज करने को कहा। ताकि रिकार्ड भी मिल सके। तहसीलदार ने पैडूलस्यूं-03 पटवारी चौकी तथा पैडूल, गाडकामहर गांव, परसुण्डाखाल सस्ता गल्ला दुकानों का भी निरीक्षण किया। पटवारी चौकी के निरीक्षण के दौरान विभिन्न पंजिकाओं का अवलोकन किया। संबंधित चौकी निरीक्षक को निर्देशित किया कि पंजिकाओं का रख रखाव सही और व्यवस्थित करें। एक सप्ताह के भीतर समस्त पंजिकाओं में हुए अधूरे कामों को पूरा कर लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *