आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन 7वें दिन भी जारी
हल्द्वानी। कोविड हॉस्पिटल के आउटसोर्स कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को 7वें भी जारी रहा। कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। गुरुवार को कर्मचारियों ने सेवा विस्तार की मांग को लेकर बुद्धपार्क में प्रदर्शन किया। 122 आउटसोर्स कर्मचारियों की स्वास्थ्य विभाग ने 31 मार्च को सेवाएं समाप्त कर दी थीं। कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने कोरोना काल में उस समय जिम्मेदारियां संभालीं, जब लोग अपनों की भी मदद नहीं कर रहे थे। कोरोना कम होते ही विभाग ने उनसे किनारा कर लिया। कर्मचारियों ने कहा कि मामले में जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज करेंगे। इस मौके पर आकाश रावत, कविता शर्मा, संजय पांडे, चम्पा बिष्ट, पंकज सिंह, महेंद्र जोशी, हरीश राणा, नेहा मेर, संध्या, दलीप कुमार, मंजुल राणा, भावना, दलीप कुमार, अवतार भंडारी, हिमानी, हंसा, भरत, राधा, जीशान, अनीता, लीला, योगेश राहुल मौजूद रहे।
