बैलगढ़ से क्यारी मार्ग की मरम्मत कराने की मांग
हल्द्वानी। ग्राम क्यारी गांव के ग्रामीण ने विधायक दीवान सिंह बिष्ट को पत्र देकर बैलगढ़ से क्यारी तक बनी सड़क की मरम्मत की मांग उठाई । गुरुवार को विधायक को पत्र देकर कहा कि सड़क का निर्माण कुछ साल पहले ही किया गया था । सड़क में दर्जनों गड्ढे बन गए हैं, इससे लोगों का चलना तक दूभर हो गया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान नवीन चंद्र सती, चंपा तिवारी, निर्मला बेलवाल आदि मौजूद थे।
