भारत नेपाल सीमा पर लोगों की हुई कोरोना जांच


झूलाघाट। भारत नेपाल सीमा पर नेपाल से आ रहे लोगों की कोरोना की जांच की गई। इस दौरान नेपाल से बिना मास्क के भी भारत में किसी को प्रवेश नहीं करने दिया गया। डॉ. दिव्यानाथ, प्रभारी,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झूलाघाट ने बताया कि सीएमओ से मिले आदेश के बाद झूलापुल पर तैनात स्वास्थ्य टीम अपना काम सजगता से कर रही है। भारत में पिछले तीन दिनों से तो नेपाल में 16 दिनों से सीमा पर बिना कोरोना जांच के प्रवेश पर रोक है। इससे नेपाल से आने जाने वाले लोगों को कई बार सीमा पर लंबा इंतजार भी करना पड़ रहा है।
अस्पतालों में उमड़ रही है रोगियों की भीड़
जिले के सरकारी अस्पतालों में रोगियों की भीड़ उमड़ रही है। अधिकतर रोगी सर्दी, खांसी, बुखार के पहुंच रहे हैं। अस्पताल में भारी भीड़ के कारण रोगियों को कई बार दिखाने में दिक्कतें भी हो रही है। शनिवार को जिला व महिला अस्पताल में रोगियों की भीड़ उमड़ी। अधिकतर रोगी सर्दी,खांसी, बुखार से परेशान थे। टायफाइड के मामले भी अधिक समाने आ रहे हैं। जिला अस्पताल में शनिवार को आम तौर पर ओपीडी कम रहती है, लेकिन इस बार 500 से अधिक रोगी उपचार को पहुंचे। महिला अस्पताल में भी महिलाएं उपचार को लाइन में लगी रही। सीएचसी धारचूला, गंगोलीहाट, बेरीनाग, डीडीहाट, मुनस्यारी में भी रोगियों की भीड़ लगी रही। जिला अस्पताल के पीएमएस ने बताया कि रोगियों के भारी संख्या में आने के बाद कोरोना जांच में तेजी के आदेश दिए हैं। कहा कि पिछले पांच दिनों में लगातार कोरोना जांच की संख्या बढ़ाई गयी है।
चार कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। जिला व महिला अस्पताल में कोरोना जांच में तेजी लाने के साथ ही प्रवेश करने के लिए मास्क की बाध्यता है। इस समय सर्दी, खांसी, बुखार के अधिक रोगी आ रहे हैं। लोगों को इस तरह के लक्षण सामने आने के बाद सजगता बरतनी चाहिए व अस्पताल आकर जांच करानी चाहिए। किसी भी तरह की दिक्कत पर इस समय लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर सजगता दिखानी चाहिए। -जेएस नबियाल, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *