देवप्रयाग विधानसभा की समस्याओं पर बैठक चर्चा


नई टिहरी। डीएम मयूरी मयूर दीक्षित ने देवप्रयाग विधानसभा की समस्याओं के निस्तारण को लेकर बैठक की। बैठक में देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी भी उपस्थित थे। जिला सभागार में संपन्न हुई बैठक में डीएम ने देवप्रयाग विधानसभा के अलकनंदा हाईड्रो पावर हेतु जीवीके कम्पनी द्वारा प्रभावित ग्रामीणों की अधिग्रहित भूमि के प्रतिकर भुगतान की जानकारी ली। हाईड्रो पावर कंपनी के अधिकारियों ने बताया गया कि अधिग्रहित भूमि का भुगतान सभी को कर दिया गया है। डीएम ने एसडीएम और कंपनी के अधिकारियों को ग्राम पंचायत मंगसू, मढ़ी और थापली में जीवीके नहर के दोनों ओर सीमांकन कर सीसी सड़क बनाने के निर्देश दिये, ताकि लोगों के घरों में धूल न जाये। मलेथा और लक्ष्मोली में सोलर लाईट लगाने, वर्षा ऋतु में क्षेत्र में सुचारु पेयजल व्यवस्था, जमीन के समतलीकरण, ग्वाड़ गांव में सिंचाई नगर,जखंड स्टेडियम आदि व्यवस्थाओं को लेकर कंपनी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बताया हिंडोलाखाल चिकित्साल में अल्ट्रासाउंउ मशीन लग चुकी है, जिसका संचालन रोस्टर के मुताबिक किया जा रहा है। बैठक में सीईओ एसपी सेमवाल, एडीएम देवप्रयाग सोनिया पंत, समाज कल्याण अधिकारी केएस चौहान,जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, ईई जल संस्थान नरेशपाल, संतोष रेड्डी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *