शहीद स्मारक का निर्माण कार्य रुकवाने पर रोष

रुद्रपुर। देवरिया वार्ड एक में नगर पालिका की टीम ने वार्डवासियों के द्वारा पंचायत भवन की भूमि पर बनाए जा रहे शहीद स्मारक के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। जिससे लोगों में रोष फैल गया। उन्होंने उच्चाधिकारियों से शहीद स्मारक के निर्माण को पूरा करने की मांग की है। जबकि नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सरकारी भूमि पर कानूनी तरीके निर्माण कराया जाएगा। चुकटी देवरिया वार्ड एक में आबादी के मध्य पंचायत भवन की भूमि है। वार्डवासी अपने संसाधनों का प्रयोग करते हुए वहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक बनाने के लिए भूमि पूजन कर रहे थे। इसी दौरान नगरपालिका प्रशासन को शिकायत मिली कि कुछ लोग पंचायत भवन की भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शहीद स्मारक के निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इससे ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि देवरिया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का गांव था। इसलिए आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्थानीय लोग अपने संसाधनों ने शहीद स्मारक का निर्माण कर रहे थे। इधर, अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सरकारी भूमि पर कानूनी तरीके से निर्माण कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *