नैनादेवी मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया
नैनीताल। राजकीय पॉलीटेक्निक नैनीताल प्रकोष्ठ की ओर से बुधवार को विशेष शिविर के छठवें दिन सफाई अभियान चलाया गया। स्वयंसेवियों ने लक्ष्य गीत, आपसी भाईचारे, सौहार्द्र और विश्व संपन्नता की शपथ के साथ दिन की शुरुआत की। नगरपालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, सरस्वती खेतवाल, पान सिंह एवं पार्षद भगवत सिंह रावत के सहयोग से नैनीझील, नैनी मंदिर के आसपास के परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजेश लोहनी, कविता नेगी व राधिका ने किया।
