सड़क किनारे खड़े निष्प्रयोज्य वाहनों को हटाएं
अल्मोड़ा। नगर में लंबे समय से सड़क किनारे खड़े किए गए निष्प्रयोज्य वाहनों को लेकर छावनी परिषद ने सख्त रुख अख्तियार किया है। परिषद ने संबंधित वाहन स्वामियों को सात दिन के भीतर निष्प्रयोज्य वाहनों को सड़कों से हटाने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित अवधि तक वाहन नहीं हटाए जाने पर कैंट ने वाहनों को जब्त करने की चेतावनी दी है।
