कलक्ट्रेट तक पैदल मार्ग का निर्माण शुरू
अल्मोड़ा। मुख्य सड़क के पास स्थित विश्राम घर से अल्मोड़ा कलक्ट्रेट तक पैदल रास्ते का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इससे पैदल कलक्ट्रेट आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस वक्त लोगों को मुख्य रोड से कलक्ट्रेट तक लिंक रोड होते हुए घूमकर पहुंचना पड़ता है। ये दूरी करीब एक डेढ़ किमी पड़ती है। इसी को देखते हुए डीएम के निर्देश पर विश्राम गृह से कलक्ट्रेट तक पैदल रास्ता बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही रास्ता निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
