नौ दिन बाद कठायतबाड़ा पेयजल योजना सुचारू
बागेश्वर। अतिवृष्टि की भेंट चढ़ी कठायतबाड़ा पेयजल योजना सुचारू हो गई है। योजना के ठीक होने के बाद बुधवार को पानी की सप्लाई योजना से जुड़े क्षेत्र में हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। इधर स्कूल खुलने से नगर में भी पहले से अधिक भीड़ बढ़ने लगी है। उमस भरी गर्मी हो रही है। पानी की सप्लाई होने के बाद कठायातबाड़ा, भतरौला, घटबगड़ वार्ड समेत नदीगांव में पानी का संकट दूर हो गया है।
