यूजी में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला, पौड़ी एवं टिहरी परिसर में स्नातक प्रथम सेमस्टर में प्रवेश के लिए मंगलवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। एनटीए की ओर से कराई गई सीयूईटी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले वो छात्र जिन्होंने गढ़वाल विवि में प्रवेश का विकल्प भरा है वही पंजीकरण प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 10 दिनों तक चलेगी। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण होगा। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस नेगी ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट बनेगी, जिसके आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। कहा इससे पहले 20 जुलाई को डीन की बैठक भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *