गोसंवर्धन के लिए काम कर रही सरकार: प्रेमचंद

 

रुड़की। गोशाला परिसर में भगवान कृष्ण का गोमाता के साथ विग्रह वाला पहला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद जनता के दर्शन के लिए खोल दिया गया। वित्त और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सरकार गोसंवर्धन के लिए काम कर रही है। चावमंडी स्थित गोशाला सभा के हीरक जयंती वर्ष पर परिसर में गोपाल गो सेवा ट्रस्ट की ओर से श्रीगोपाल मंदिर का निर्माण कराया गया। मथुरा से आए ब्राह्मणों ने पांच दिवसीय पूजन और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। मुख्य यजमान राजीव जिंदल और रेणू जिंदल ने विधिवत पूजा अर्चना कर यज्ञ में आहूति दी। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि वित्त और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भारत अदभुत देश है, हमने गाय को माता कहा है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बालपन में गोपालन कर पूरे समाज को गोपालन की प्रेरणा दी। प्रत्येक परिवार को गोशाला में सहयोग करना चाहिए। जहां तक हो सके घर में गाय का पालन करें। सरकार भी गोसंवर्धन के लिए काम कर रही है। समारोह में गोपाल गोसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद गोयल, महामंत्री मनोज गोयल व समिति पदाधिकारियों ने सहयोग करने व दानदाताओं का सम्मान किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, विभाग संघचालक रामेश्वर कुलश्रेष्ठ, अनिल गोयल, अभिषेक चंद्रा, प्रवीण संधु, अनिल गोयल, अमन गुप्ता, वीरेंद्र गर्ग, पवन सचदेवा, बृजमोहन सैनी, इंदर बधान, पंकज जिंदल, प्रवीण सब्बरवाल, सुबोध गुप्ता, संदीप गोयल, राम गोपाल कंसल, मनोज अग्रवाल, राज कुमार, प्रवीण गर्ग, संदीप गोयल, सतेंद्र मलिक, राजीव कुमार, संजीव कुमार, इंद्र प्रकाश अग्रवाल, सुशील चमोली, राजकुमार, सोनू, प्रकाश गोयल, शिव कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *