जनरल बिपिन रावत डिफेन्स लैब का उदघाटन

 

रुड़की। जनरल बिपिन रावत डिफेन्स लैब का उद्घाटन वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय देहरादून में किया गया। जिसमें उत्तराखण्ड के विभिन्न कालेजो ने प्रतिभाग किया। लैब का उद्घाटन तकनीकी शिक्षा मंत्री उत्तराखण्ड शासन देहरादून सुबोध उनियाल ने किया। रुड़की इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने दो प्रोजेक्ट एआई बेस्ड फेश रिकोगनिशन और रक्षित ऐप प्रदर्शित किये। प्रोजेक्ट के प्रस्तुतकर्ता प्रो. गौरव चतुर्वेदी तथा डा. विभोर शर्मा ने दोनो प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि इन प्रोजेक्ट्स से सुरक्षा संबंधी मानको में भरपूर लाभ मिलेगा। संस्थान के मैनेजमेन्ट ट्रस्टी तथा निदेशक ने प्रो. गौरव चतुर्वेदी तथा डा. विभोर शर्मा को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *