नगर पंचायत ने कराया कीटनाशक का छिड़काव

 

रुड़की। नगर पंचायत झबरेड़ा ने आधुनिक मशीन से कस्बे में रात के समय कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया। नगर पंचायत अध्यक्ष झबरेड़ा चौधरी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि आने वाले बरसात के मौसम को देखते हुए कस्बे के प्रत्येक मोहल्ले व बाजार में कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया जा रहा है। कस्बे के नालों नालियों व अन्य स्थानों पर साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सफाई कर्मी रात 11 बजे तक नालों व नालियों की सफाई का काम कर रहे हैं। रात को ही नालियों में से निकलने वाला कूड़ा करकट साथ-साथ ही ट्रैक्टर ट्राली द्वारा उठाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *