सड़कों के गड्ढों को लेकर डीएम नाराज, तेजी लाने के निर्देश
हरिद्वार
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल बैठक में सड़कों के गड्ढों को लेकर नाराज हो गए। उन्होंने तेजी से सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कागजों के आंकड़े और धरातल में असमानता पाए जाने पर अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को सड़कों के गड्ढों को लेकर जिलाधिकारी ने कार्यालय में बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही एसडीएम सड़कों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान कार्य संतोषजनक और अपेक्षानुरुप नहीं पाये जाने पर संबंधित विभागीय अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि जिलाधिकारी ने बताया कि सड़कों को गड्ढा मुक्त किये जाने के लिए जो लक्ष्य दिया गया था उसे प्राथमिकता के अधार पर पूरा किया जाए।
बैठक में वीसी एचआरडीए अंशुल सिंह, एडीएम प्रशासन प्यारे लाल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रेमलाल आदि शामिल रहे।
