संस्कृत छात्र-छात्राओं को करियर काउंसलिंग के टिप्स दिए


हरिद्वार

 उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय पीजी कॉलेज मंगलौर में इतिहास विभाग के हेड डॉ. अनुराग ने करियर काउंसलिंग की जानकारी देते हुए संस्कृत छात्रों के रोजगार के प्रति दृष्टिकोण को विस्तृत किया। डॉ. अनुराग ने छात्रों को अपनी रुचि और ज्ञान को पहचानने के लिए प्रेरित भी किया। डॉ. अनुराग ने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्रओं को सिविल सर्विस, नेट व अन्य परीक्षाओं की तैयारी किस प्रकार से की जानी चाहिए, उन सभी विषयों की जानकारी छात्रों को दी। बताया कि करियर को लेकर छात्रों में उलझन होना आम बात है, इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि बहुत से छात्र अपने टैलेंट को पहचाने बिना ही किसी भी फील्ड में काम करने का सोच लेते हैं। जिसके लिए वे अनेकों प्रकार के कोर्स भी करते हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलती। वहीं अगर विद्यार्थियों को एक सही मार्गदर्शन करने वाला व्यक्ति मिल जाए तो वह अपने जीवन में काफी आगे तक जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *