मसूरी के लिए चला टैंकर भगवानपुर पहुंचा
रुडक़ी। भगवानपुर के इमली रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप एक टैंकर से तेल की सप्लाई की जा रही थी। जिसकी सूचना पर उप जिला अधिकारी मौके पर पहुंची। लेकिन मामला रुडक़ी तहसील का होने पर रुडक़ी खाद्य आपूर्ति व तहसील प्रशासन के सुपुर्द कर दिया गया। लंढौरा से मसूरी जा रहे टैंकर चालक ने इमली खेड़ा मार्ग पर एक पेट्रोल पंप से कुछ ही दूरी पर टैंकर खड़ा कर दिया। अवैध तरीके से तेल सप्लाई की सूचना पर उप जिलाधिकारी स्मृता परमार मौके पर पहुंची और टैंकर के कागजात चेक किए। पाया कि यह टैंकर लढौरा से मसूरी जा रहा था। मामला रुडक़ी तहसील से जुड़ा होने के कारण रुडक़ी के आपूर्ति निरीक्षक व लेखपाल को बुलाकर टैंकर उनके हवाले कर दिया।
