विधायक ने किया इंटरलाकिंग टाईल्स सडक़ का उद्घाटन

रुडक़ी

विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कलियर में वार्ड तीन और चार में राज्य योजना से 56 लाख की लागत से इंटर लॉकिंग टाइलों से बनने वाली अलग-अलग सडक़ों का उद्घाटन किया। कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कलियर में वार्ड तीन और चार में राज्य योजना से 56 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटर लॉकिंग टाइल्स सडक़ का उद्घाटन किया। विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा उनकी प्रथमिकता क्षेत्र का विकास कराना है और ये सब विकास कार्य जनता के प्यार और आशीर्वाद है। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार ने आम आदमी की कमर तोड़ दी हैं डीजल पेट्रोल से मंहगा हो गया है। भाजपा ने सत्ता पाने के लिए मंहगाई के नाम पर जनता से वोट बटोरे थे। पर आज महंगाई पर वोट बटोरने वाली भाजपा सरकार जनता को लूटने में लगी हुई है। विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों की जो समस्याएं हैं, उन्हें भी शीघ्र पूरा करने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सर्व समाज को साथ लेकर चलती है और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी। इस मौके पर सभासद पति इस्तकार अली, सभासद नाजि़म त्यागी, गुलसाद सिद्दीकी, कासिम खान, इसरार शरीफ, इंतजार राणा, ऐजाज ठेकेदार, इमरान, डॉक्टर पप्पू, रईस अहदम, अमजद मलिक, शफीक मलिक, अकरम मलिक, कल्लू त्यागी, समून अहमद, सलीम, इरशाद, हक्कम,मुस्लिम, सय्याद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *