भाजपाइयों ने किया कैबिनेट मंत्री अग्रवाल को सम्मानित

 

ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को शहरी विकास मंत्री सहित अन्य दायित्व मिलने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। शुक्रवार को श्यामपुर में भाजपाइयों ने क्षेत्र में पहुंचे कैबिनेट मंत्री को सम्मानित किया। शुक्रवार को श्यामपुर में भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। ऋषिकेश विधायक को शहरी विकास मंत्रालय सहित अन्य दायित्व दिए जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को पुष्प गुच्छ भेंट किया। श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत ने कहा कि ऋषिकेश विधायक को शहरी विकास, वित्त, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन, जनगणना जैसे अहम विभागों का दायित्व मिला है। जो क्षेत्रवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। इससे क्षेत्र का विकास अवश्य होगा। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे और सभी विकास कार्यों को गति प्रदान करेंगे। मौके पर मंडल महामंत्री भूपेंद्र रावत, कमला नेगी, जसविंदर राणा, ज्योति जुगलान, नीलम चमोली, सोबन सिंह कैंतुरा, ऋषिराम, हरीश उप्रेती, शीशपाल रावत, लक्ष्मी सेमवाल, पुष्पा ध्यानी, सुमन गैरोला, मोनिका जुयाल, विनोद भट्ट, राजपाल नेगी, आशीष रनाकोटी, बीना बंगवाल, सागर गिरी, रोहित नोटियाल, पवन पांडेय, नरेंद्र राणा, सुशीला नेगी, गोविंद सिंह मेहर, संजू व्यास, ऋषिराम रयाल, प्रदीप धस्माना, मनवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *