वानप्रस्थ आश्रम के पास दुपहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनेगी

 

ऋषिकेश। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक ने शुक्रवार को वानप्रस्थ आश्रम के पास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का सबब बनी लोहे की जालियों को हटाया। यहां पर दुपहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनाई जाएगी, ताकि लोगों को पार्किंग की वजह से परेशानी न उठानी पड़े। शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी मंजू चौहान और नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल के निर्देश पर वानप्रस्थ आश्रम के सामने सरकारी जमीन पर लगी लोहे की जालियों को हटाया गया। अब जालियां हटने से इसका उपयोग दुपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए लाया जाएगा। अवर अभियंता मनमोहन सेमवाल ने बताया कि काफी समय से इन जालियों को वजह से लोगों को गाड़ियां खड़ी करने में दिक्कत होती थी। जबकि यह जमीन राजस्व के अंतर्गत आती है। लिहाजा इन्हें हटाया गया। मौके पर सभासद नवीन राणा, जितेंद्र धाकड़ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *