देवप्रयाग विधायक ने कैंपस के विकास के लिए कुलपति से की चर्चा


नई टिहरी। चंद्रवदनी नैखरी महाविद्यालय को श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस बनने की स्वीकृति के बाद कैंपस में सुविधाओं को जुटाने के संबंध में देवप्रयाग विधायक ने विवि कुलपति के साथ चर्चा की। नैखरी महाविद्यालय में इसी सत्र से होटल मैनेजमेंट का कोर्स शुरू भी किया जाऐगा। बीते बुधवार देर शाम को श्रीदेव सुमन विवि मुख्यालय बादशाहीथौल पहुंचे देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने चंद्रवदनी नैखरी कैंपस में विकास कार्यों को लेकर विवि कुलपति प्रो. एनके जोशी और विवि के अन्य अधिकारियों से बातचीत की। विधायक ने कुलपति को बताया कि चंद्रवदनी क्षेत्र के गांवों में 18 राइंका कॉलेज आते हैं,लेकिन कैंपस की दूरी अधिक होने के कारण छात्रों के आवागमन के लिये बस की व्यवस्था की जानी जरूरी है। विधायक ने विवि कुलपति को बताया कि छात्रों के लिये बस की व्यवस्था वह उपलब्ध करा देंगे, लेकिन बस चालक की व्यवस्था विवि प्रशासन को करनी होगी। विधायक ने कैंपस में अन्य सुविधाऐं जुटाने पर विवि के अधिकारियों से बातचीत की। कुलपति ने चंद्रवदनी नैखरी के प्राचार्य डा. महंत मौर्य को निर्देश दिए कि कॉलेज की भूमि जल्द विवि के नाम पर ट्रांसफर करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। बताया कैंपस में इसी सत्र से होटल मैनेजमेंट और स्किल डेवलपमेंट कोर्स संचालित करने हेतु कॉलेज से प्रस्ताव मिलते ही पैनल करवा दिया जाऐगा। होटल मैनेजमेंट को सेल्फ फाइनेंस मोड पर चलाया जाएगा। मौके पर कुलसचिव केआर भट्ट, विजय प्रकाश बागड़ी, उदय रावत, पंकज बरवाण आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *