टिहरी में महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन


नई टिहरी। महिला कांग्रेस ने दैनिक खाद्य सामग्रियों के दामों में बेहताशा वृद्धि को लेकर साईं चौक पर गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम लोगों के मुंह से दो वक्त का निवाला छिनने का आरोप लगाया। बौराड़ी के साईं चौक में गुरुवार को लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर सम्बोधित करते हुए महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशी रावत ने कहा कि भाजपा राज में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। जिसके सबसे ज्यादा मार गरीब व मध्यम वर्ग पर पड़ रही है। टमाटर 120 रुपये किलो तक बिक रहा है। सब्जी व दालों के दाम इस कदर आसमां छू रहे हैं कि आम लोगों को दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो रहा है। प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ममता उनियाल ने कहा कि आम लोगों को बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार को जबाब देना चाहिए। कांग्रेस राज में जो रसाई गैस सिलेंडर 400 से 500 तक था आज 1200 से ऊपर चला गया है। जिससे गरीब व मध्यम वर्ग की जनता बुरी तरह से त्रस्त है। जबकि उद्योगपतियों की संरक्षण देने वाली भाजपा सरकार को इनकी कोई चिंता नहीं है। जिसे जनता को महंगाई के रूप में झेलना पड़ रहा है। खाद्य पदार्थों व सब्जियों के दामों पर भाजपा का कोई नियंत्रण ही नहीं रह गया है। इस मौके पर मोनिका कलूड़ा, अनिता देवी, तनीषा, सीमा खरोला, केशू देवी, अनिता शा, देवेंद्र नौडियाल, मुर्शरफ अली सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *