डा. मुखर्जी को भाजपाइयों ने किया याद


नई टिहरी। भारत की एकता अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत की संकल्पना के पोषक, प्रखर राष्‍ट्रवादी, महान शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर गुरुवार को भाजपा कार्यालय नई टिहरी मे उनको नमन व याद करते हुए चित्र पर पुष्प अर्पित किए गये। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा डा. मुखर्जी के बलिदान व योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। आज हमें उनके दिखाये रास्त पर चलने की जरूरत है। देश की एकता व अखंडता के लिए जो राह उन्होंने हमें दिखाई, उसका अनुसरण आज के दौर में बेहद जरूरी हो गया है। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी डा. प्रमोद उनियाल, सभासद विजय कठैत, जिला महामंत्री भाजपा उदय रावत, अल्प संख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष तौफीक, जिला महामंत्रर असगर अली, नई टिहरी मंडल अध्यक्ष गोपी राम चमोली सहित दर्जनों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *