कम मतदान वाले पोलिंग बूथों पर दिलाई मतदान की शपथ
पौड़ी
लोकसभा चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम जारी हैं। कायक्रमों के तहत शपथ, पोस्टर, दीवारों में संदेश लेखन और मेहंदी सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन कर छात्र-छात्राओं और मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक किया जा रहा है।
मतदान जागरुकता कार्यक्रम के तहत एकेश्वर ब्लाक के जनता इंटर कॉलेज सुरखेत में निर्वाचन साक्षरता क्लब की ओर से चुनाव का पर्व, देश का गर्व थीम पर स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
