दुकान का शटर काटते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ आरोपी
अल्मोड़ा। ताकुला में दुकान का शटर काटने वाले आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बीते मंगलवार देर रात पुलिस को गश्त के दौरान ताकुला बाजार में केवल आश्रम के पास से कटर मशीन चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर जाकर पुलिस ने देखा की एक व्यक्ति ग्लैंडर मशीन से दुकान का शटर काट रहा था। पुलिस ने आरोपी अजय सिंह (21) पुत्र मदन सिंह, निवासी मुसिया चौड़ कालीगाड़ झिरौली बागेश्वर को पकड़ लिया। सोमेश्वर थानाध्यक्ष विजय नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 379/511 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
