धूप व अगरबत्ती बनाने का दिया प्रशिक्षण

पौड़ी

दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगरपालिका में गठित स्वयं सहायता समूहों में साठ महिलाओं को धूप अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण शेटर्ड संस्था के द्वारा दिया जा रहा है। महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। एनयूएलएम की सिटी मिशन मैनेजर सीमा पांडेय ने बताया कि पौड़ी में कुल पांच संगठन है। एक संगठन में दस समूह जुड़े हुए हैं, और एक समूह में दस महिलाएं हैं। अभी महिलाओं को होम मेड धूप, अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें महिलाएं घर के संसाधनों से जैसे फूल चारकोल व गाय के गोबर से धूप अगरबत्ती बना रही हैं, ताकि आगे चलकर वे महिलाएं स्वयं का व्यवसाय कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *