हिमालयन हॉस्पिटल में हुआ आधुनिक कार्डियक सेंटर का शुभांरभ 

ऋषिकेश। हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में अत्याधुनिक कार्डियक सेंटर स्थापित किया गया है। कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने सेंटर का औपचारिक उद्घाटन कर जन स्वास्थ्य को समर्पित किया। कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हिमालयन हॉस्पिटल में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का इजाफा किया जा रहा है। इसी कड़ी में हॉस्पिटल में कार्डियक सेंटर का शुभांरभ किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्डियोलॉजी के तहत ओपीडी, सीसीयू, कार्डियक एनेस्थिसियालॉजी, सीटीवीएस आदि विभिन्न सुविधाएं पहले भी थी, लेकिन अलग-अलग जगह पर थी। मरीजों की सुविधा बेहतर बनाने के लिए वृहद कार्डियक सेंटर स्थापित किया गया है। मौके पर प्रति कुलपति डॉ. विजेंद्र चौहान, मुख्य चिकित्सक अधीक्षक डॉ. एसएल जेठानी, डॉ. मुश्ताक अहमद, कुलसचिव डॉ. सुशीला शर्मा, कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग रावत, डॉ. कुनाल गुरुरानी, डॉ. चंद्रमोहन बेलवाल, डॉ. अक्षय चौहान, डॉ. दीपक ओबरॉय आदि मौजूद रहे। कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग रावत ने बताया कि कार्डियोलॉजी सेंटर के स्थापित होने से अब ज्यादा रोगियों को स्वास्थ्य सुविधा दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *