सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि न शेयर करें कोई भी पोस्ट

रुड़की। तेलीवाला में नेशनल इंटर कॉलेज धनौरी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से सात दिवसीय शिविर का समापन रविवार को संतराम मैमोरियल जूनियर हाई स्कूल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र कुमार एवं पत्रकार बंधुओं की ओर से दीप जलाकर की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष एवं कॉलेज प्रधानाचार्य ने स्वयंसेवकों को संबोधित कर कहा कि घर जाने के उपरांत सेवा की भावना को सभी के अंदर जागृत करना है। जिससे संपूर्ण राष्ट्र सेवामय होते हुए देश को निस्वार्थ भाव से प्रगति पथ पर अग्रसर हो सके। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक सेविकाओं ने इस समय में जहां राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है वह अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि जो कुछ स्वयंसेवक एवं सेविकाओं की ओर से इस सात दिवसीय शिविर में सीखा गया। उसको वह अपने-अपने ग्राम क्षेत्र में भी प्रसारित करें। इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राधेश्याम बहुखंडी ने कहा कि सफलतम कार्यक्रम में स्वयंसेवी सेवक सेविकाओं की ओर से जो अतुलनीय योगदान दिया गया है। वह ग्रामवासियों के लिए अविस्मरणीय हैं। हमें अपने अंदर सकारात्मक भावना से कार्य करते हुए दूसरों में भी सकारात्मक भावना को उत्पन्न करना है। ताकि वह भी राष्ट्रहित में कार्य कर सके। बताया कि इस वर्ष की थीम ईट राइट इंडिया एवं नशा मुक्ति रही है। जिसमें सभी स्वयंसेवक सेविकाओं की ओर से ग्राम क्षेत्र में लोगों को पोषक खानपान के लिए प्रेरित किया गया है। नशा किस प्रकार हमारे लिए घातक है इसकी जानकारी दी गई है। स्वयंसेवक सेविकाओं को मीडिया के महत्वपूर्ण पहलुओं को बताया गया। साथ ही सोशल मीडिया की जानकारी भी दी कि हमें किस प्रकार सजग रहकर सूचनाओं का प्रचार प्रसार करना होता है। बताया गया कि कोई भी समाचार यदि सजग होकर नहीं दिया जाए तो अर्थ का अनर्थ हो सकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी जानकारी हमें तब तक प्रसारित नहीं करनी चाहिए जब तक उसकी पुष्टि न हो जाए। साथ ही उन्होंने अन्य महत्वपूर्ण जानकारी अभी स्वयंसेवक सेविकाओं को दी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राधेश्याम बहुखंडी, प्राची चौहान, नीरज ग्रोवर, रानू, रजनी सैनी, रजनीश कुमार गोयल, सरित कुमार, रुपेश सूरज, नीतू, नीरज, वासुदेव, रजा हुसैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *